फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Women should be recruited in the army to serve the country

देश की सेवा को सेना में भर्ती हों युवतियां

Wed, 30 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Women should be recruited in the army to serve the country
जमुनहा (श्रावस्ती)। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी की सीमा चौकी कोदिया में बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद उप कमांडेंट ने ग्रामीणों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया। वहीं युवतियों को देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को डस्टबिन भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट प्रवीण कुमार ने कहा कि गंदगी सैकड़ों बीमारियों की जनक है। जब हम स्वच्छ रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे। घर में गंदगी जहां तहां ना डालें, कूड़ा कूड़ेदान में डालें। कोविड 19 को देखते हुए मास्क का उपयोग करें। इस दौरान चिह्नित स्कूलों के प्रबंधकों व ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किया गया। साथ ही गांव की शिक्षित बालिकाओं व युवतियों को देस सेवा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्हें भर्ती प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद सीमा क्षेत्र की 17 शिक्षित युवतियों पल्लवी सिंह, मीरा, रूपा देवी, नीतू देवी, ममता, रीना खातून, नीरज सिंह, रूबी सिंह, सावित्री, अर्पिता आदि ने एसएसबी में शामिल हो देश सेवा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वाहिनी की ओर से नियुक्त टीम के सदस्य उपनिरीक्षक संगीता, सहायक उपनिरीक्षक मदन सिंह, आरक्षी संदीप कुमार, प्रिया कुमारी, सीमा व शिल्पा ने महिलाओं को सेना में भर्ती होने के लिए जरूरी टिप्स दिए। इसके साथ ही शुरू से आखिर तक लंबाई, वजन, लिखित परीक्षा आदि सभी प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

मौके पर ग्राम प्रधान कलकलवा किशोरी लाल विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश वर्मा, सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मा, निरीक्षक डीके मिश्रा सहित अन्य जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed