फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   women made aware of safety

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 06 Nov 2020 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
women made aware of safety
श्रावस्ती। सामाजिक संस्था सद्भावना की ओर से शुक्रवार को सीमावर्ती सिरसिया के भरथा रोशनगढ़ में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां श्रमिकों का पंजीयन के लिए फार्म भरवाया गया, वहीं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सिरसिया के भरथा रोशनगढ गांव में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से थाना स्तर पर गठित नारी शक्ति दल गांव-गांव व नगर-नगर जाकर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी ओर से पुलिस व महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में मौजूद श्रम परिवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने 500 श्रमिकों के पंजीकरण के लिए फार्म भरवाए। साथ ही मजदूरों को उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने महिला व किशोरियों को स्वास्थ्य, रक्त अल्पता आदि के बारे में जागरूक किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अनुराग गुप्ता, दिलशान पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed