फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Women honored in the program of nine years of Nav Nirman

Shravasti News: नव निर्माण के नाै वर्ष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं

Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Women honored in the program of nine years of Nav Nirman
तथागत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करता छात्र।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में नौ दिवसीय नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शनिवार व रविवार को विभिन्न योजनाओं के तहत 52 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व अन्य वस्तुओं का वितरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय तथा प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुनील प्रियदर्शी ने द्वीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय बालिका इंटर काॅलेज भिनगा की छात्राओं साबरीन व इल्तिशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही गुरुकुल विद्यालय गिलौला के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के छह लाभार्थियों को गैस सब्सिडी चेक प्रदान किया गया। साथ ही अंत्योदय राशनकार्ड के 13 लाभार्थियों को राशनकार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल का निरीक्षण कर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले नौ स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सिरसिया की सुधा शुक्ला व गुड़िया को रिवाल्विंग फंड के तहत एक करोड़ 56 लाख का चेक वितरित किया।

इसी तरह से समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत साधना वर्मा व रीता देवी को 11 करोड़, 23 लाख, 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से बकरी पालन योजना के तहत 20 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

तथागत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करता छात्र।

तथागत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करता छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed