फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Women blessings for long life of husband

महिलाओं ने पति की लंबी उम्र का मांगा आशीर्वाद

Fri, 22 May 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Women blessings for long life of husband
श्रावस्ती। जेष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर शुक्रवार को सुहागिनों ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री की पूजा की। सुहागिनों ने सुहाग के जोड़े में सजकर विधि विधान पूर्वक वट वृक्ष के नीचे पूजा की। इसके साथ ही पति की लंबी उम्र के लिए सभी ने आशीर्वाद भी मांगा।
विज्ञापन

जिले में वट सावित्री की पूजा विधि विधान पूर्वक की गई। इस दौरान सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष का पूजन अर्चन किया। इसके लिए महिलाएं सुहाग के जोड़े में सजकर वट वृक्ष के नीचे पहुंची। जहां सर्व प्रथम सुहागिनों ने कच्चे सूत से वट वृक्ष की फेरी लगाई।
विज्ञापन

इस मौके पर सुहागिनों ने पूड़ी, मिठाई, हल्दी, खरबूजा, चंदन, अक्षत रोली, आटे की मीठी गोली, दूब चढ़ाकर वट वृक्ष का पूजन अर्चन किया। ऐसी मान्यता है कि पौराणिक युग में सावित्री ने अपने पति की जान बचाने के लिए जंगल में वट वृक्ष की पूजा की थी। इसके परिणाम स्वरूप यमराज को उसके पति सत्यवान का जीवन लौटाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से सुहागिन अपने पति की लंबी आयु एवं उनकी सलामती के लिए वट वृक्ष का पूजन करती चली आ रही है। इस दौरान भिनगा नगर के जूनियर हाईस्कूल मैदान व काली मंदिर तथा इकौना सहित जिले के अन्य सभी स्थानों पर सुहागिनों ने वट सावित्री का पूजन किया।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, तने मैं भगवान विष्णु और डालियों में भगवान शिव का वास है। इसलिए महिलाएं वृक्ष में कच्चे धागे को लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करती हैं। इसके बाद गुड़ चना और पूड़ी के प्रसाद का वितरण करती हैं।

ऐसा करके अपने अपने पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। सती सावित्री की कथा सुनने व वाचन करने से महिलाओं की अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है। इस अवसर पर महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed