फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman's body found lying on cot, police stops funeral

Shravasti News: चारपाई पर पड़ा मिला महिला का शव, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

Sat, 01 Nov 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found lying on cot, police stops funeral
 मृतका आरती। - फोटो : मृतका आरती।
वीरपुर (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत महदेईया निवासी आरती (30) का शव बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध हालात में उनके घर की चारपाई पर पड़ा मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शुक्रवार को शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान मृतका की मां की शिकायत पर पहुंचे सीओ इकौना भरत पासवान ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया निवासी कमला देवी ने बताया कि वो राधा स्वामी सत्संग सुनने गई थी। जहां से बृहस्पतिवार को वापस घर लौटी तो उनकी बहु आरती चारपाई पर मृत पड़ी थी। वहीं, उनके पाेते विकास (10) व आकाश (06) स्कूल गए थे। शव देख उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी चंडीगढ़ में मौजूद अपने बेटे व मृतका के पति रामसुध यादव को दी। साथ ही मृतका की मां मोनू व भाई सोनू को दिया। सूचना पर शुक्रवार को गांव पहुंची मृतका की मां मोनू ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नवीन माॅडर्न थाने पर तहरीर दी। तहरीर पर सीओ भरत पासवान टीम के साथ गांव पहुंचे अंतिम संस्कार रुकवा दिया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed