फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman went to Lucknow investigation to be corona positive

लखनऊ जांच कराने गई महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman went to Lucknow investigation to be corona positive
इकौना (श्रावस्ती)। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद दोबारा जांच कराने गई जनपद निवासी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसकी रिपोर्ट जिले में प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने परिवारीजनों का सैंपल लिया। इसके साथ ही गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे पूरी तरह से सील कर दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरा निवासी एक महिला को कैंसर हुआ था। उसने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में अपना ऑपरेशन कराया था। गुरुवार को महिला मेडिकल कॉलेज में जांच कराने गई थी। जहां जांच से पूर्व महिला का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। इसकी रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

इस पर उसे लखनऊ के एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय भेजी गई। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने सीएचसी इकौना के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम को कटघरा गांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां टीम ने परिवार के सदस्यों को होमक्वारंटीन कराते हुए सभी का सैंपल लिया। अधीक्षक ने बताया की महिला के संपर्क में आए परिवार के 22 लोगों का सैंपल लेकर भेजा जा रहा है। साथ ही गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहीं गांव पहुंची राजस्व टीम ने सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे सील कर दिया है।

जिले में अब तक किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। जो भी मौत हुई हैं वह अन्य बीमारी के कारण हुई है। लोग एहतियात बरतें, कोरोना के लक्षण दिखते ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। जिससे समय रहते उनका समुचित इलाज कर उन्हें स्वस्थ किया जा सके। - डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed