{"_id":"61ed92167a08f66d8a27cf92","slug":"woman-scorched-to-death-due-to-breaking-of-high-tension-line-srawasti-news-lko6147783103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने से महिला की झुलस कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने से महिला की झुलस कर मौत
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। भरथा मोहनपुर गांव से अपने मायके मोहम्मदपुर जा रही महिला पर रविवार को लक्ष्मनपुर कोठी गांव में हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से महिला की झुलस कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरथा मोहनपुर निवासिनी घुमना पत्नी होली का मायका थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पड़ता है। रविवार को घुमना ससुराल से अपने मायके जा रही थी। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी गांव स्थित ग्राम प्रधान आजाद अहमद के घर के सामने पहुंची। तभी घर के सामने से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से घुमना गंभीर रूप से झुलस गई।
जब तक ग्रामीण इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र घोलिया सहित निगम के अधिकारियों को देकर आपूर्ति बाधित कराते। घुमना की झुलसने से मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मृतका के पति होली पुत्र छेदी को दी गई। मौके पर पहुंचे पति ने घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।