फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman jumps into Rapti river, rescued by people

Shravasti News: महिला ने राप्ती नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Wed, 17 Dec 2025 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Rapti river, rescued by people
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर घाट पर ई-रिक्शा से जा रही महिला ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। मल्हीपुर पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से मल्हीपुर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरानियां निवासी ऊषा देवी (28) मंगलवार को अपने पुत्र विशाल वर्मा (10) के साथ ई-रिक्शा से मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम सेमरहनिया संगमपुरवा स्थित मायके आ रही थीं। रास्ते में मधवापुर घाट पुल पर उतरने के बाद उन्होंने बेटे को छोड़कर राप्ती नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने बिना देर किए नदी में उतरकर उन्हें बाहर निकाला और घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक धनेश दीक्षित ने महिला को एंबुलेंस से मल्हीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। महिला के भाई रितेश मिश्रा ने ससुरालीजनों पर आये दिन ऊषा से विवाद करने का आरोप लगाया है। वहीं, मल्हीपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed