फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   without teacher gets school, answers from BSA

बिना अध्यापक चलता मिला स्कूल, बीएसए से जवाब तलब

Sun, 28 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
without teacher gets school, answers from BSA
श्रावस्ती। शिक्षा व्यवस्था की हकीकत देखने के लिए शनिवार को डीएम ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय भंगहा में शिक्षिका अवकाश पर मिलीं। उनके प्रार्थना पत्र में तिथि के स्थान पर ओवर राइटिंग दिखी। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भंगहा में सहायक अध्यापक की तैनाती न होने पर बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम ओपी आर्य ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय भंगहा प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय भंगहा द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापिका रेखा रानी का 26 जुलाई का अवकाश पत्र मिला, इसमें ओवर राइटिंग कर 27 जुलाई का भी अंकन किया गया था। इस पर डीएम ने सभी अध्यापकों की राइटिंग की जांच करने के बाद बीएसए से मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने फोन पर सहायक अध्यापिका रेखा रानी से विद्यालय न आने का कारण व छुट्टी की तिथि के बारे में जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। दोनों ही विद्यालयों में पंजीकृत के सापेक्ष कम बच्चे मिले। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भंगहा बाजार के निरीक्षण में दो अनुदेशक नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं विद्यालय में किसी सहायक अध्यापक की तैनाती न होने के कारण बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया। विद्यालय में बच्चों की संख्या भी कम मिली। जांच के दौरान सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed