{"_id":"6402195863ddad6c96045b94","slug":"wehicle-parked-in-road-srawasti-news-c-13-1-113251-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मार्ग पर खड़े होते वाहन, जाम होते लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मार्ग पर खड़े होते वाहन, जाम होते लोग परेशान
Fri, 03 Mar 2023 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। मार्ग की पटरियों पर जहां स्थानीय लोग काबिज हैं। वहीं चालक मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर सवारी उतार व बैठा रहे हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती जाती है। इसके बावजूद आदेश का अनुपालन कराने वाले बेपरवाह बने हुए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी की ओर से मार्ग व पटरियों पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया था। यह आदेश जिले में हवा हवाई ही रहा। इसका प्रमाण गिलौला व इकौना सहित कटरा में जहां बौद्ध परिपथ पर देखने को मिल रहा है। वहीं सिरसिया बाजार, बेचईपुरवा, मल्हीपुर, बदला, बैरियर चौराहा, कानी बोझी, परसा डेहरिया, तुलसीपुर आदि स्थानों पर वाहनों को खड़ा कर सवारी उतारी व बैठाई जाती है। जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
वहीं तिराहों व चौराहों पर मौजूद पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड के जवान भी सब कुछ देख कर अंजान बने रहते हैं। जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने एसपी प्राची सिंह का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने व आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं तिराहों व चौराहों पर मौजूद पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड के जवान भी सब कुछ देख कर अंजान बने रहते हैं। जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने एसपी प्राची सिंह का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने व आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन