फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Waterlogging became trouble due to continuous rain, everyone upset

लगातार बरसात से जलभराव बना मुसीबत, सभी परेशान

Fri, 27 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging became trouble due to continuous rain, everyone upset
श्रावस्ती। तराई में बीते कुछ दिनों से लगातार जारी झमाझम लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। इसके चलते समूचा जिला पानी से सराबोर हो गया है। लगातार बरसात के कारण नगर सहित गांवों में जलभराव के चलते आवागमन में भी परेशानी आ रही है। कई स्थानों पर तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक दूभर हो गया है। लगातार बरसात के कारण कुछ गांवों में तो बाढ़ जैसे हालात भी दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बो व बाजारों में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण नाले व नालियां चोक हो जाने से जगह जगह जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में जल निकासी न होने के कारण कई मंदिरों में जलभराव हो गया है। कंबोडिया मंदिर में पूरे मंदिर परिसर में पानी भरा हुआ है। इसके कारण मंदिर के पूर्वी छोर पर बाउंड्रीवाल भी गिर गई है।
विज्ञापन

वहीं तपोस्थली स्थिति विपस्सना सेंटर, कंबोडिया मंदिर, लंका गेस्ट हाउस आदि स्थलों पर भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कमोबेश यही हाल कलेक्ट्रेट कालोनी, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कटरा, बीआरसी भवन सिरसिया आदि का भी है। कई गांवों में जलभराव के कारण लोगों के कच्चे मकानों की दीवार व छप्पर भी गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed