{"_id":"61fd64239fd8da3bae678abe","slug":"waterlogging-after-the-rain-increased-the-difficulty-srawasti-news-lko6163983131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन
बरसात के बाद भिनगा में जगह जगह व्याप्त जलभराव व बरसात के बीच अलाव तापते लोग
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार रात शुरू हुई बरसात के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी आसमान पर बादल छाए रहे। इस बीच चलने वाली सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। वहीं बरसात के बाद जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव की समस्या के चलते लोगों की दुश्वारियां अब भी बरकरार हैं।
तराई में रविवार व गुरुवार रात झमाझम बरसात हुई। ऐसे में खेत व खलिहान सहित नगर व गांव की गलियों, मार्गों व खाली स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। इस बीच चलने वाली हवा के कारण जहां लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं अलाव के लिए जगह-जगह रखी लकड़ियां भीग जाने के कारण इसके न जलने से लोगों को ठंड से ठिठुरते देखा गया।
दूसरे दिन हुई इस बरसात ने सरसों सहित दलहनी फसलों व आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का मानना है कि यदि धूप न निकली तो उनकी फसल को नुकसान होगा। वहीं बरसात ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बरसात के बाद भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बों व बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।