फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   water problem

Shravasti News: दूषित पानी पीने को मजबूर मरीज व तीमारदार

Fri, 30 Dec 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
water problem
संयुक्त जिला चिकित्सालय में रखी पानी की टंकी के आसपास जम शैवाल - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदार दूषित जल पीने को मजबूर हैं। यहां लगा आरओ खराब होने व 27 माह बाद भी पानी की टंकी की सफाई न होने के कारण लोग गंदगी के बीच स्थापित हैंडपंप का दूषित जल पीने को विवश हैं। इसकी जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग समस्या को नजर अंदाज कर रहा है।
विज्ञापन

जल ही जीवन है, दूषित जल संक्रामक बीमारियों की जननी है। यह सलाह देने वाला स्वास्थ्य विभाग इस बात को लेकर कितना गंभीर है। इसका प्रमाण संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा जाकर देखा जा सकता है। यहां लगा आरओ विगत कई माह से खराब है। जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं अस्पताल के विभिन्न वार्डों व शौचालय सहित स्नानागार में जलापूर्ति देने के लिए रखी गई पानी की टंकी की 27 माह बाद भी सफाई नहीं कराई गई। इतना ही नहीं इन टंकियों का ढक्कन खुला होने के कारण उसमें पक्षी व बंदर भी पानी पीते व नहाते हैं। इनमें विषैले जीव जंतुओं के जाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सफाई न होने के कारण जहां टंकियों के अंदर व बाहर शैवाल की मोटी परत जमा हो गई है। वहीं अस्पताल की छत पर भी पानी भरा रहता है। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीज व तीमारदारों को परिसर में लगे सरकारी हैंडपंप का ही सहारा लेना पड़ रहा है। जिसके आसपास जलनिकासी व सफाई की व्यवस्था न होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां लोग कीचड़ व जलभराव के बीच दूषित जल लेकर पीने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल लेबर रूम, ओपीडी सहित अस्पताल परिसर में लगे अन्य हैंडपंपों का भी है। जहां सफाई न होने के कारण लोग पानी पीने से कतरा रहे हैं। इतना ही नहीं यहां लगा हैंडपंप दूषित जल भी दे रहा है। ऐसे में मरीज व तीमारदारों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। समस्या पर ध्यान न दिए जाने से मरीज व तीमारदारों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। इस बारे में सीएमएस डॉ. जेता सिंह का कहना है कि जानकारी हुई है, तत्काल व्यवस्था सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed