फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Water kept for animals and birds in the heat of the month of Jyeshtha

Shravasti News: जेठ की तपन में पशु पक्षियों के लिए रखा पानी

Tue, 20 May 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 20 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Water kept for animals and birds in the heat of the month of Jyeshtha
नगर पालिका परिषद ​​भिनगा मे प​क्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था ।
श्रावस्ती। तराई में लगातार गर्म होते मौसम में कुछ समाजसेवी पशु-पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम कर रहे हैं। नगर पालिका भी इसमें पीछे नहीं है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज पिछले तीन दिनों से भले ही नर्म है पर बरसात पूर्व पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार जा चुका है। ऐसे में जेठ की तपती दोपहरी व लू के थपेड़ों के बीच पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भिनगा के राजपूत कॉलोनी निवासी सत्य प्रताप सिंह ने अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखना शुरू कर दिया है। वहीं घर के बाहर सीमेंट का हौज बनाकर दिन में चार से पांच बार पशुओं के लिए पानी भर रहे हैं। वहीं मोहल्ले के ही संतोष सिंह ने भी अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की है। नगर पालिका भी इस काम में पीछे नहीं है। नगर पालिका परिषद के कार्यालय के पीछे पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था कराई है। ईओ डॉ. अनीता शुक्ला स्वयं इसकी निगरानी कर रही हैं। ईओ ने नगरवासियों से अपील की है कि लोग इस पुनीत काम में पीछे न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed