{"_id":"69333398322968008000f3c6","slug":"water-cooler-and-hand-pump-broken-in-jamunha-tehsil-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116275-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जमुनहा तहसील में वॉटर कूलर व हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जमुनहा तहसील में वॉटर कूलर व हैंडपंप खराब
Sat, 06 Dec 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा तहसील परिसर में लगा वॉटर कूलर खराब। - संवाद
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील में पेयजल संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए लगा वॉटर कूलर व हैंडपंप बीते दो माह से खराब है, इससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। पेयजल संकट से अधिवक्ताओं में रोष है, डीएम से पेयजल संकट दूर करवाने की मांग की है।
अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहसील में प्रतिदिन हजारों की संख्या में वादकारी आते हैं। बावजूद इसके परिसर में लगा वॉटर कूलर व हैंडपंप बीते दो माह से खराब है। जिम्मेदार अधिकारी अधिवक्ताओं व वादकारियों की इस समस्या पर मौन बने हुए हैं, इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
अधिवक्ता लव कुमार ने बताया पेयजल सुविधा न होने से बोतल व पाउच के पानी पर निर्भरता रहती है। घर से बोतल में पानी लाना पड़ता है। वॉटर कूलर का टूटा पाइप और टूटा पड़ा हैंडपंप प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। डीएम अश्विनी पांडेय को ज्ञापन देकर वॉटर कूलर व नल सही करवाने की मांग की है।