{"_id":"6108233c8ebc3e83fc567cec","slug":"waste-in-purvanchal-development-fund-work-order-of-reconstruction-srawasti-news-lko589612253","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विकास निधि कार्य में बंदरबांट, सीडीओ ने पुर्ननिर्माण का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विकास निधि कार्य में बंदरबांट, सीडीओ ने पुर्ननिर्माण का दिया आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पूर्वांचल विकास निधि द्वारा कराए गए सड़क व पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई। इसका खुलासा सीडीओ की जांच में हुआ। मानक विहीन काम कराए जाने से नाराज सीडीओ ने पूरी सड़क को पुन: बनवाने के साथ अन्य कमियों को दूर करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में कराए जा रहे कार्य मानक विहीन पाए जा रहे हैं। इसका खुलासा सीडीओ ईशान प्रताप सिंह की जांच में हुआ। पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत कल्याणपुर से बेड़सरा तक कराए गए संपर्क मार्ग निर्माण कराया गया है। इस कार्य की लंबाई लगभग एक किलोमीटर तथा स्वीकृत धनराशि 60.380 लाख रुपये है। इस सड़क की जांच कराई गई तो तीन स्थानों पर हुई खोदारई में पाए गए पत्थर की मोटाई एक स्थान पर 16, दूसरे पर 17 व तीसरे स्थान पर 19 सेंटीमीटर थी। यहां तक कि डाला गया पत्थर मानक विहीन ओवर साइज का था। सड़क अभी हाल ही में बनी है। लेकिन बीच-बीच में कई स्थानों पर टूटी हुई थी।
सड़क के बीच में जो पुलिया बनी थी। उसकी दीवार टूटी थी। यहां तक कि पाइप के ऊपर मिट्टी व गिट्टी भी नहीं पाई गई। पुलिया की साइज इस्टीमेट में 600 मिलीमीटर व्यास का था। परंतु मौके पर 350 मिलीमीटर व्यास की पुलिया निर्मित कराई गई। ऐसे ही पुलिया के पैरावेट दीवार की चिनाई भी नहीं की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि सड़क पूर्ण रूप से मानक विहीन है। ऐसे में सीडीओ ने मार्ग के पूरे लंबाई में फिर से लेपित कार्य कराने के साथ अन्य कमियों को पूरा करने का निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया है।