{"_id":"6532cb3e1648f406d40b6544","slug":"was-defeated-earlier-became-pradhan-after-winning-by-a-margin-of-five-votes-srawasti-news-c-104-1-srv1001-1873-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पहले हुई थी हार, पांच वोटों के अंतर से जीतकर बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पहले हुई थी हार, पांच वोटों के अंतर से जीतकर बने प्रधान
Sat, 21 Oct 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर इकौना के भगवानपुर बनकट पंचायत की दोबारा हुई मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। भगवानपुर बनकट ग्राम पंचायत के मतों की गणना बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर हुई। इस मौके पर पांच वोट से हारा प्रत्याशी पांच वोट से विजेता घोषित किया गया।
इकौना के भगवानपुर बनकट ग्राम में हुए सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कैलाशा ग्राम प्रधान चुनी गईं थीं। उस समय दूसरे स्थान पर रहे संजय ने मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम न्यायालय इकौना में वाद दायर किया था। 17 अक्तूबर को एसडीएम रामदत्त राम ने पुन: मतगणना का आदेश दिया था। इस आदेश पर बृहस्पतिवार को तहसील में मतगणना प्रारंभ हुई थी, जिसका परिणाम रात करीब डेढ़ बजे घोषित किया गया। इस परिणाम के अनुसार पांच मतों से पराजित संजय को विजेता घोषित किया गया। जबकि मौजूदा प्रधान पराजित हुईं। इसकी सूचना एसडीएम न्यायालय ने डीपीआरओ नंदलाल को भेजी है। संवाद
मतगणना में उजागर हुआ हेरफेर
सामान्य चुनाव के दौरान कुल पड़े मतों की संख्या 1690 बताई गई थी। जबकि मतगणना में 1595 मत वैध व 96 मत अवैध घोषित किए गए थे। वहीं गुरुवार को दोबारा हुई मतगणना में पड़े कुल मतों की संख्या 1715 निकली, जबकि 126 मत अवैध घोषित हुए। वहीं 1589 मत वैध निकले।
विज्ञापन
तब और अब इन्हें मिला इतना मत
प्रत्याशी पूर्व में पुनर्मतगणना में
उदयराज 13 12
कैलाशा 367 358
छेदी सिंह 55 55
दिनेश सिंह 350 327
नान बच्चा 71 78
बाबू 40 42
योगेंद्र सिंह 60 59
बृजेश कुमार 281 295
संजय 358 363
अवैध मतों की संख्या में अंतर
पुनर्मतगणना में कुल पड़े व अवैध मतों की संख्या में अंतर पाया गया। मतगणना के परिणाम स्वरूप संजय पुत्र पुत्ती लाल काे विजेता घोषित किया गया है, जिसकी सूचना डीपीआरओ कार्यालय को भेज दी गई है।
- रामदत्त राम, एसडीएम इकौना