फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voting for two seats on February 27

दो सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग

Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Voting for two seats on February 27
श्रावस्ती। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को चुनाव होगा। इस दौरान 08 लाख 08 हजार 133 वोटर जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनैतिक सरगर्मिया बढ़ गई हैं। प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन कल तक जिसको माननीय कह कर चाय पिलता था। अधिसूचना जारी होते ही उसी माननीय का पोष्टर व बैनर फाड़ने में लग गया। वहीं वोटर के सुर भी अधिसूचना के साथ बदल गए। जहां कल तक नेताओं के पीछे-पीछे दिख रहे थे। वहीं चुनाव की तिथि आने पर नए समीकरण की तलाश में लग गए। अब जिले में नया गुणा-गणित बनने लगा है। जिले के 808133 वोटर आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए तैयार खडे है।
विज्ञापन

विधानसभा का नाम महिला पुरुष अन्य कुल
भिनगा (2022) 182755 209846 29 392630
श्रावस्ती (2022) 195517 219954 12 415483
कुल योग (2022) 378272 429800 41 808133
राजनीति को दिशा देंगे युवा
इस विधानसभा में युवा महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। इसका कारण है कि कुल मतदाताओं में युवाओं की भागीदारी 32.8 प्रतिशत है। इसमें से 9.75 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे ही थर्ड जेंडर की संख्या में ढाई गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। विगत विधानसभा चुनाव में जिले में थर्ड जेंडर जहां 16 थे वहीं इस वर्ष होने वाले चुनाव में इनकी संख्या 41 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से अधिसूचना जारी- 01 फरवरी 2022
नामांकन की अंतिम तिथि-08 फरवरी 2022
नामांकन पत्रो की जांच- 08 फरवरी 2022
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि-11 फरवरी 2022
मतदान की तिथि- 27 फरवरी 2022
मतगणना की तिथि- 10 मार्च 2022
इस बार 69960 मतदाता बढ़े
वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक इन पांच वर्ष में जिले में कुल मतदाता 69960 बढ़े हैं। इनमें महिला 37395 व पुरुष 32540 हैं। जबकि थर्ड जेंडर की संख्या में 25 का इजाफा हुआ है।

902 मतदेय स्थलों पर होगा चुनाव
जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें भिनगा विधानसभा क्षेत्र में 424 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जबकि श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए 478 मतदेय स्थल बनाए गए है। -कमलेश चंद्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed