Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vishwakarma Jayanti celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

Tue, 17 Sep 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti celebrated with great pomp
विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन परिसर में पूजा अर्चन करते एसपी, एएसपी व अन्य पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को जिले भर में धूूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा समाज सहित कलपुर्जों व निर्माण कार्यों में लगी संस्थाओं व संगठनों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

जिले भर में मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा को याद किया। कल कारखानों में औजारों की पूजा की गई।
विज्ञापन

भिनगा में विश्वकर्मा पूजा समिति ने संतोषी माता मंदिर के निकट भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर हवन पूजन किया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान रामपदारथ विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा कृषि व यंत्र के देवता हैं। उन्होंने ही तीनों लोक के स्वरूप को बनाया था। इसका प्रमाण धर्मग्रंथों में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग सहित गिलौला, जमुनहा व सिरसिया में लौह व लकड़ी की कारीगरी में लगे लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भिनगा नगर में विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में स्वर्णकार व विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
इकौना में भगवान विश्वकर्मा की जयंती में जागरण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान छोटू, राकेश विश्वकर्मा, लल्लन विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं इकौना के बस स्टेशन परिसर पर विश्वकर्मा युवा महासभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से विद्युत उपकेंद्र भिनगा, गिलौला, उल्लहवा, घोलिया, इकौना व सीताद्वार में विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसडीओ, जेई सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा के परिवहन शाखा में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया।

इसमें पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक वीके सिंह, प्रभारी परिवहन शाखा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन परिसर में पौध रोपण भी किया गया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed