{"_id":"6811262a4bef1fa5090b9834","slug":"villagers-tied-up-and-beat-a-thief-who-entered-a-house-to-death-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110910-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने बांध कर पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने बांध कर पीटा, मौत
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। घर में घुसे चोरों में से एक को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। परिजनों ने रस्सी से बांधकर उसे पीटा तो वह मार सह नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। अन्य दो चोर मौके का फायदा उठाकर गृहस्वामी को चोटिल कर भाग गए। वारदात से गांव में दहशत है।
इकौना के सौरूपुर के ग्राम बक्सरिया निवासी विजय कुमार (50) को मंगलवार भोर करीब तीन बजे घर में खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। आहट पर जगे विजय कुमार ने देखा तो तीन चोर मौके से भाग रहे थे। भाग रहे एक चोर को विजय कुमार ने दबोच लिया। इस दौरान चंगुल से न छूटता देख चोर ने विजय के सिर पर लोहे की दरांती से वार कर दिया। इस बीच विजय की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोर को दबोच लिया। बाद में उसे रस्सी से बांध कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को परिजनों ने सीएचसी इकौना पहुंचाया।
मृतक की पहचान गिलौला क्षेत्र के ग्राम अलीनगर अख्तर नगर निवासी पहलवान (53) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि मृतक पहलवान गिलौला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था।