{"_id":"63556eeaada33615b528bd22","slug":"villagers-demonstrated-over-the-problem-of-drainage-srawasti-news-lko6541803110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जमुनहा के ग्रामीण
- फोटो : SRAWASTI
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा भवनियापुर व जमुनहा गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर डीएम को एक पत्र भी भेजा।
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम जमुनहा भवनियापुर व जमुनहा गांव में जंगली व सतगुरु मौर्य के घर के बीच इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया है। यह मार्ग भट्ठा कुट्टी होते हुए मनकौरा मार्ग को भी जोड़ती है। इस मार्ग पर जलनिकासी की व्यव्स्था न होने से मार्ग पर ही जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे यहां प्रत्येक मौसम में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसके कारण मोहल्ले वासियों को परेशानी होती है। वहीं जल निकासी की समस्या के कारण यहां संक्रामक रोग व अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है।
इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ग्रामीणों ने गांव में जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर डीएम नेहा प्रकाश को एक पत्र भी भेजा। प्रदर्शन करने वालों में तिलकराम गुप्ता, जंगली प्रसाद, राजरानी, मंजू देवी, संजू देवी, पूनम, पूजा देवी, अरती देवी, सोहन लाल, मोहनलाल, मंगली प्रसाद, शिव प्रसाद, राम कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रामकुमार, लल्लन प्रसाद, बाबूराम आदि शामिल रहे।