फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   View of Ananda Bodhi from Jetavana Vihara

Shravasti News: जेतवन विहार से होता आनंद बोधि का दर्शन

Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
View of Ananda Bodhi from Jetavana Vihara
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में विशेष वर्षावास पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के क्रम में रविवार को यंग बोधिसत्व सोसायटी की ओर से आनंद बोधि पर विशेष पूजा की गई।
विज्ञापन


पूजन के दौरान यंग बोधिसत्व सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष बौद्ध भिक्षु देवेंद्र थेरों ने कहा कि जेतवन विहार के ठीक सामने आनंद बोधित के दर्शन होते हैं। कहा जाता है कि यह आनंद बोधि वृक्ष भगवान बुद्ध के समय का है। इसका पजिवलिय नामक सिहली ग्रंथ में उल्लेख मिलता है। जेतवन महाविहार की तमाम ऐसे उल्लेख भी मिले हैं जिसमे कहा गया है कि महात्मा बुद्ध यहां केवल वर्षा ऋतु में ही ठहरते थे। शेष समय वह भ्रमण करके उपदेश देते थे। इससे उनके अनुयायियों को उनके संपर्क में अधिक से अधिक रहने का सौभाग्य प्राप्त होता था।
विज्ञापन

उस समय सभी ने महात्मा बुद्ध से प्रार्थना की कि वह अपना कोई स्थायी चिह्न उनके लिए दें, जिसकी उपासना उनकी अनुपस्थिति में भी की जा सके। इसे स्वीकार कर बुद्ध ने अपने प्रधान शिष्य आनंद को बोधि वृक्ष की शाखा श्रावस्ती में लगाने की आज्ञा दी। जिनकी अनुमति पर देव शक्ति से संपन्न महामोगलायन वायु मार्ग से जाकर इस वृक्ष की शाखा लाए। सबकी इच्छा थी कि राजा प्रसेनजित ही उस शाखा का रोपण करें, परंतु उन्होंने यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि राजा की शक्ति की स्थिरता निश्चित नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत: किसी ऐसे व्यक्ति से उसका रोपण होना चाहिए जो चिरकाल तक उसकी रक्षा कर सके। तब यह कार्य अनाथपिंडक द्वारा किया गया। महात्मा बुद्ध ने इसके नीचे पूरी एक रात्रि ध्यानावस्था में व्यतीत कर इस वृक्ष की महत्ता एवं पवित्रता को और बढ़ा दिया था। तब से लेकर आज तक अनुयायी इसे बुद्ध का रूप मानकर पूजते हैं। इस दौरान बौद्ध भिक्षु अशोक कुमार बौद्ध सहित काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed