फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Verify school manager vehicles and drivers

स्कूल प्रबंधक वाहन व चालकों का कराएं सत्यापन

Fri, 29 Jul 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Verify school manager vehicles and drivers
सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक करती डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में द्वितीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम नेेहा प्रकाश ने मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉटों पर कमेटी गठित कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने को कहा। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, विद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधकों को विद्यालय में मोटर साइकिल व स्कूटी लाने वाले छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग कराने तथा वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा स्कूल वाहन चालकों के चरित्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ को स्कूल वाहनों का सर्वे कर वाहनों के फिटनेस की जांच करने, उनकी सूची उपलब्ध कराने तथा अनफिट वाहनों का संचालन रोकने को कहा। ऐसे वाहनों पर मामला दर्ज कराने, स्कूल बसों व अन्य भारी वाहनों पर ओवरलोडिंग रोकने को कहा। डीआईओएस व बीएसए को विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक करने, विद्यालय प्रबंधकों को अपने वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं चरित्र, पते एवं अन्य दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने, वर्ष में एक बार विद्यालय से संबंधित सभी वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एडीएम कमलेश चन्द्र, एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र, सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे, डीआईओएस सन्त प्रकाश, बीएसए अमिता सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित, यातायात प्रभारी मनीष पांडे, यात्री/मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान सहित विद्यालय के प्रचार्य व प्रबंधक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed