फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vegetable prices rise during wedding season

Shravasti News: सहालग में बढ़े सब्जियों के दाम, टमाटर और हुआ लाल

Fri, 21 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise during wedding season
सब्जी की दुकान पर मोलभाव करते लोग। - संवाद
श्रावस्ती। सहालग शुरू होते ही सब्जियों के दाम में इजाफा होना शुरू हो गया है। 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिकने लगा है। ऐसे में लोगों को सब्जी की खरीदारी में खूब सोचना-विचारना पड़ रहा है। हालांकि, बाजार में नया आलू आ जाने से पुराने आलू के दाम में मामूली गिरावट भी हुई है, गोभी व मटर का दाम भी घटा है।
विज्ञापन


देवउठनी एकादशी से सहालग का शुभारंभ हो गया है। लोग मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन करने लगे हैं। बाजार में चहल-पहल भी बढ़ गई है। सहालग में सब्जियों की मांग अधिक होने से दाम में इजाफा होने लगा है। कुछ सब्जियां तो इतनी महंगी हो गई हैं कि लोग उसकी खरीदारी से भी कन्नी काटने लगे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाजार में टमाटर के दाम लगभग 50 रुपये अधिक बढ़े नजर आए। लौकी 30, तो परवल 50 रुपये अधिक भाव पर बिकते दिखे।



सब्जी 15 दिन पहले अब
टमाटर 10 60 से 80
गोभी 50 30
सेम 40 80
लौकी 15 40 से 50
मटर 150 100
शिमला मिर्च 40 80
पत्ता गोभी 10 30
परवल 20 70
आलू नया 50 30
(सब्जियों के दाम प्रति किलो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed