फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Use caution during thunderclap

वज्रपात के दौरान बरतें सावधानी

Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Use caution during thunderclap
श्रावस्ती। जिले में आए दिन बरसात हो रही है। इसके साथ ही कभी कभी गरज चमक के साथ बिजली भी गिर रही है। वहीं तेज बरसात के कारण पहाड़ी नालों सहित राप्ती का जल स्तर भी बढ़ घट रहा है। इससे बाढ़ व कटान का खतरा उत्पन्न है। नेपाल सीमा से सटा होने के कारण जिले में बाढ़, भूकंप, वज्रपात तथा आंधी आदि प्राकृतिक आपदा का खतरा भी रहता है। इससे सावधानी बरत कर खतरे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि वज्रपात एक प्राकृतिक आपदा में अपोजिट एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते और घुमड़ते रहते हैं। यह विपरीत दिशा में जाते हुए टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है, जो धरती पर गिरती है। आसमान में किसी तरह का कंडक्टर न होने से बिजली पृथ्वी पर कंडक्टर की तलाश में पहुंच जाती है, जिससे नुकसान होता है।
विज्ञापन

धरती पर बिजली पहुंचने के बाद बिजली को कंडक्टर की जरूरत पड़ती हैैै। आकाशीय बिजली जब लोहे के खंभों के अगल-बगल से गुजरती है तो वह कंडक्टर का काम करता है। उस समय यदि कोई व्यक्ति उसके संपर्क में आता है तो उसकी जान तक जा सकती है। बिजली का असर मानव शरीर पर कई गुना होता है। बिजली का असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। हार्टअटैक होने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसके असर से शारीरिक अपंगता का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में अंधेरा छा जाये और तेज हवा हो तो सतर्क हो जायें। यदि आप गड़गड़ाहट सुनते हैं तो समझ लें कि वज्रपात होने वाला है। जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो बाहर न निकलें। इन परिस्थितियों में घर के अंदर रहे और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें। साइकिल, मोटर साइकिल, ट्रैक्टर आदि वाहनों से नीचे उतर जाएं। यह बिजली को आकर्षिक कर सकते हैं। अपने घर के बाहर खिड़कियों और दरवाजों को बंद कर दें। यह देख लें कि बच्चें व जानवर बाहर तो नहीं हैं।

बिजली के उपकरण को बंद कर दें। वज्रपात होने पर धातु के औजार जैसे कुदाल, कुल्हाड़ी, छाता, धातु का झूला, बगीचे की धातु की कुर्सी, छाते कैंची, चाकू आदि जैसी धातु की वस्तुओं से निकटता से बचे। वज्रपात होने पर दोनों पैरों और घुटनों को मोड़कर फर्श पर बैठ जाए। कान दोनों हाथों से बंद कर लें, इससे सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed