फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   UP: Woman's body found in a paddy nursery in Shravasti; villagers allege she was murdered and dumped in the fi

UP: श्रावस्ती में महिला की लाश धान की नर्सरी में मिली, ग्रामीण बोले- हत्याकर खेत में फेंका; गांव फैली सनसनी

Mon, 27 Jul 2026 02:18 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Jul 2026 02:18 PM IST
सार

श्रावस्ती के एक गांव में लापता महिला का शव धान की नर्सरी में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला दो दिन पहले घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जांच की है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
UP: Woman's body found in a paddy nursery in Shravasti; villagers allege she was murdered and dumped in the fi
महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ग्राम पंचायत दीनानगढ़ के मजरा कैसियरपुरवा निवासी एक महिला का शव सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में धान की नर्सरी में मिला। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने मौके पर जांच-पड़ताल की। शव मिलने की सूचना पर एएसपी चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के कैसियरपुरवा निवासी संगीता देवी (42) शनिवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि टार्च लेकर निकली संगीता काफी देर तक घर वापस नहीं आईं। जिसके बाद सभी ने उनकी तलाश शुरू की। गांव में उनका कुछ पता न चलने पर उन सभी ने पुलिस की मदद ली और इकौना में गुमशुदगी दर्ज करवाई। 
विज्ञापन




गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस संगीता की तलाश कर ही रही थी, कि सोमवार की सुबह संगीता का शव गांव के पास धान की नर्सरी में पड़ा मिला। शव की दुर्गंध से ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और ग्रामीणों ने संगीता के परिजनों को बताया। शव मिलने की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म

संगीता का शव मिलने के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण जहां विषैले जीव के काटने से मौत होने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कुछ ग्रामीण हत्या की चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में नित्यक्रिया के लिए निकली संगीता की किसी ने हत्या कर शव धान की नर्सरी में छिपा दिया है।

उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे संगीता का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर जांच-पड़ताल की गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed