फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   up school closed news dm order due to cold and fog all schools up to 8th will closed for next order

UP School closed: 8वीं तक के सभी स्कूलों में इतने दिन के लिए घोषित की गई छुट्टी; आ गया आदेश, देखें लेटर

Sat, 04 Jan 2025 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। अब ये स्कूल अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
up school closed news dm order due to cold and fog all schools up to 8th will closed for next order
UP School closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए यूपी के श्रावस्ती में अब सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में बीएसए अजय कुमार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के बाद बीएसए अजय कुमार की ओर से सभी स्कूलों प्रबंधकों को आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। भीषण ठंड और शीत लहर को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

14 जनवरी तक अवकाश घोषित है

बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 से शुरू होंगी 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

बहराइच में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की घोषणा कर दी गई है। पहले चरण में देवीपाटन मंडल में 23 से 31 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। परिषद ने निर्देश दिया है कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएं जिसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए।

उपकरण व केमिकल की व्यवस्था कराई गई

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की सुचिता को बनाए रखने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं कराते हुए उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में लैब को दुरुस्त कराया गया है। सभी उपकरण व केमिकल की व्यवस्था कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed