फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Union minister arrived to count the achievements of the government

Shravasti News: सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Sun, 11 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Union minister arrived to count the achievements of the government
बैराज देखने के बाद कार्यकर्ताओं संग की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जिले में भाजपा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर वह राप्ती बैराज में सरयू योजक नहर को देखा। इसके साथ ही कटरा में कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता किया। इसमें मंडल के सभी विधायक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। केंद्र सरकार का नौ वर्ष पूरा हो गया है। इन दिनों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन जिले में किया गया। जिसमें भाग लेने के लिए रविवार केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर श्रावस्ती पहुंचे। इस मौके पर वह सबसे पहले जमुनहा स्थिति राप्ती बैराज पहुंचे। यहां मंडल से आए हुए जन प्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सरयू परियोजना प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने ने ही इसका शुभारंभ बलरामपुर के हसुआ डीह गांव में आयोजित कार्यक्रम में किया था। इस परियोजना को वर्ष 1978 में ही भारत सरकार ने स्वीकृति दी थी। लेकिन इच्छाशक्ति के अभाव में यह पूरी न हो सकी जबकि देखा जाए तो इस परियोजना से पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के 14.04 लाख हेक्टेयर असिंचित भूमि को पानी मिलना था। लेकिन जब प्रधानमंत्री ने इस पर रुचि दिखाई तो श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती संतकबीरनगर, गोरखपुर एवं महाराजगंज के लगभग 29 लाख से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो गई। आज यह परियोजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। यही नहीं देश व प्रदेश में कई स्थानों पर मात्र नौ ही वर्ष में कई हवाई अड्डे, मेडिकल कालेज सहित बड़ी-बड़ी परियोजनाएं बन कर तैयार हो चुकी हैं। जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। वहीं इस कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कटरा के प्लैटिनम होटल में कार्यकर्ताओं के साथ एक चिंतन बैठक किया था। इसमें कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने को कहा। वहीं] शाम को भिनगा स्थित अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज में केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर किरन तिवारी, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, सदर विधायक बलरामपुर पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, एमएलसी पद्मसेन चौधरी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed