फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Undisclosed cuts and low voltage have affected

अघोषित कटौती व लो वोल्टेज ने किया बेहाल

Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Undisclosed cuts and low voltage have affected
जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले में विगत पांच दिनों से बरसात नहीं हुई। ऐसे में निकलने वाली चिलचिलाती धूप के कारण उमस काफी बढ़ गई है। वहीं जमुनहा क्षेत्र के लोगों की समस्या पावर कॉर्पोरेशन और बढ़ा रहा है। एक तरफ जहां क्षेत्र वासियों को रोस्टर की आधी बिजली मिल रही है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या के चलते आपूर्ति मिलना न मिलना समान बना हुआ है। इसकी शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को सोलह घंटे विद्युत आपूर्ति देने का रोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही चार घंटे दिन व चार घंटे रात में विद्युत कटौती करने का शेड्यूल तय किया गया है। इसका जमुनहा क्षेत्र में अनुपालन नहीं हो रहा है। विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारनपुरवा) से मिलने वाली जमुनहा बाजार सहित क्षेत्र के अन्य गांवों की आपूर्ति में अंधाधुंध कटौती की जा रही है। एक तरफ जहां निगम की ओर से आठ घंटे रोस्टर की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ आठ घंटे कभी लाइन मरम्मत तो कभी फाल्ट दुरुस्त करने के नाम पर अघोषित रूप से बिजली काटी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को चार घंटे दिन व चार घंटे रात में ही आपूर्ति नसीब हो रही है। यह आपूर्ति भी उपभोक्ताओं के लिए न मिलने के समान बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण जहां कूलर व पंखे काम नहीं कर रहे। वहीं एलईडी को छोड़ कर बल्ब व ट्यूब लाइट आदि नहीं जल पा रहे हैं। ऐसे में जब किसान खेतों की सिंचाई कर उसमें धान रोपाई के लिए बिजली का इंतजार कर रहे हैं तब लो वोल्टेज के कारण आपूर्ति मिलने के बाद भी किसान खेत की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत कई बार उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता पावर कॉर्पोरेशन से की है। इसके बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार समस्या से निजात दिलाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि जानकारी हुई है। जल्द ही समस्या से निजात दिलाकर उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed