फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Understand the value of votes man, a government formed by one vote

वोट की कीमत समझो यार, एक वोट से बनती सरकार

Mon, 25 Jan 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Understand the value of votes man, a government formed by one vote
स्वर्गीय श्यामता प्रसाद पीजी कालेज में शपथ लेती छात्राएं - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं भिनगा जूनियर हाईस्कूल मैदान में मतदान के लिए प्रेरित करते हुए रंगोली व स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर कुछ बीएलओ को डीएम व सीडीओ ने सम्मानित किया। जिन्होंने मतदाता का नाम जोड़ने के लिए विशेष पहल की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में जनजागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां जिलाधिकारी टीके शिबु ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर से होमगार्ड के जवानों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विज्ञापन

तहसील परिसर इकौना व जमुनहा में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मौजूद लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। वहीं सदर तहसील भिनगा में होने वाले कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित हुए। जिसकी शुरुआत डीएम, सीडीओ व एडीएम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जहां डीएम ने मौजूद लोगों को एक वोट का महत्व बताया। वहीं लोगों से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान यहां शिक्षिकाओं ने रंगोली बना कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्षों ने मातहतों को दिलाई शपथ
मतदाता दिवस पर लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने के लिए पुलिस कार्यालय में एसपी अरविंद कुमार मौर्या, विकास भवन में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह व कलेक्ट्रेट में डीएम टीके शिबु ने कार्यालय में उपस्थित सभी मातहतों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया। वहीं इस दौरान थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों व चौकियों पर मातहतों को मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों द्वारा शपथ दिलाई गई।
इन बीएलओ का हुआ सम्मान
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020-21 में बेहतर काम करने के लिए बीएलओ मोहम्मद अहमद प्राथमिक विद्यालय चहलवा खास, राजेंद्र प्रसाद प्राथमिक विद्यालय वर्गावर्गी, प्रीती सिंह प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां, इसराफिल जूनियर हाईस्कूल भरथा रोशनगढ़, बुद्धि सागर प्राथमिक विद्यालय रानीपुर, अर्चना शर्मा प्राथमिक विद्यालय सोनपुर कला, ओम प्रकाश विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर खुर्द को डीएम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
रंगोली में मछरिहिवा की टीम ने मारी बाजी
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान न्याय पंचायत मछरिहिवा को प्राप्त हुआ। इस टीम की अगुवाई अनूप श्रीवास्तव, नीतू यादव, सरस्वती वर्मा, सपना, निधि राजपूत, मोनिका शर्मा व रोली कर रहीं थीं। दूसरा स्थान न्याय पंचायत राजापुर रानी को मिला। जिसकी अगुवाई अशोक कुमार पाठक, एकता सिंह, निवेदिता सिंह, अनीता यादव कर रहीं थीं। जबकि तीसरा स्थान न्याय पंचायत गोठवा को प्राप्त हुआ। जिसकी अगुवाई सुमन शंकर, अदिती त्यागी, नीलम कुमारी व सुधा ने की।

स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता में सुमन अव्वल
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चौधरी श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में सुमन पटेल व रीतू चौधरी संयुक्त रूप से प्रथम विजेता, मोनी तिवारी व प्रीती कश्यप संयुक्त रूप से द्वितीय व खुशबू विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सावित्री बाई फूले ग्रुप की नमिता वर्मा, अर्चना व ज्योती गुप्ता प्रथम स्थान, मदर टेरेसा ग्रुप की महिमा, हिमांशी, पल्लवी व जूली द्वितीय स्थान व कल्पना चावला ग्रुप की पूजा, प्रियंका, अरुणिमा, पूनम व आशू तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि भाषण प्रतियोगिता में सुमन पटेल प्रथम, माधुरी जायसवाल द्वितीय व निशा निगम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed