फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two youths killed in SSB vehicle collision

एसएसबी वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in SSB vehicle collision
चिल्हरिया पेट्रोल पंप के सामने पलटा एसएसबी वाहन - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चिल्हरिया स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी भैंसाही नाका की डीसीएम ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में विद्युत पोल से टकरा कर डीसीएम के पलट जाने के कारण उसमें सवार चार जवान भी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी सिरसिया ले जाया गया, हालत गंभीर होने के कारण सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भैंसाही नाका की डीसीएम यूपी 31 जी 0470 रविवार को भैंसाही नाका से एसएसबी मुख्यालय भिनगा आ रही थी। जिसमें 12 जवान सवार थे। सिरसिया बाजार निवासी रामदेव गुप्ता (45) पुत्र बाबूराम गुप्ता और भिनगा बाजार निवासी सोनू गुप्ता (27) पुत्र विश्वनाथ गुप्ता के साथ मोटर साइकिल से चिल्हरिया पेट्रोल पंप आया था। जैसे ही रामदेव मोटरसाइकिल लेकर पेट्रोल पंप से वापस सिरसिया जाने लगा, तभी भिनगा आ रही एसएसबी की तेज रफ्तार डीसीएम ने मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर में रामदेव व सोनू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा कर खड्ड में पलट गई। जिसमें डीसीएम पर सवार एसएसबी के अमीर खां, सुग्रीव, संतोष व अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मोटरसाइकिल पर ट्रांसफार्मर गिरने के कारण मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस व एसएसबी के जवानों ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया। जहां से चारों को संयुक्त जिला चिकित्सालय सिरसिया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों लाशों का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज परिजनों ने काटा हंगामा
हादसे के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा व मर्चरी हाउस पहुंचे परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। जिसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने परिवारीजनों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। परिवारीजन एसएसबी के जवानों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिस पर एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। मौके पर भारी संख्या में मृतक के परिजन, रिश्तेदार जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed