{"_id":"6a6244ead919ad1a140a41e5","slug":"two-smugglers-arrested-with-five-kilograms-of-cannabis-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121859-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पांच किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पांच किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 23 Jul 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला पुलिस को गश्त के दौरान बुधवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से पांच किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है।
सीओ क्राइम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार बुधवार रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें इकौना की ओर से बहराइच पिकअप वाहन में गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ पिकअप वाहन को खुटेहना मोड़ के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद गिलौला बाईपास स्थित नहर के पास पिकअप को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में पिकअप से पांच किलो गांजा का पैकेट बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा के साथ पकड़े गए तस्करों की पहचान बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र के धनकुट्टीपुरा निवासी बाबू गुप्ता व गिलौला के लोधनपुरवा निवासी रामसुहावन के रूप में हुई है।