फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two sisters died by drowning in a pit

खड्ड में डूबने से दो बहनों की मौत

Tue, 13 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two sisters died by drowning in a pit
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बेलभरिया गांव के पास ईंट-भट्ठे के गड्ढे में नहाते समय दो सगी बहनों की डूबकर मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह गड्ढे से दोनों बालिकाओं के शव बाहर निकाले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बेलभरिया गांव की राधा (10) व नेउहा (12) पुत्री नैलू रविवार को अपनी दादी के साथ ककरदरी जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे लकड़ी बीन कर घर लौटते समय गांव के पास ईंट-भट्ठे के बगल स्थित खेत के पास दोनों बहनें रुक गईं।
विज्ञापन

पास में ईंट-भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी से खेत में बने गड्ढे में पानी भरा था। खेत की मेड़ पर लकड़ी रखकर दोनों बहनें गड्ढे में नहाने चली गईं। इस दौरान उनकी दादी पीछे ही रह गई थीं। इसी दौरान गड्ढे में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से राधा और नेउहा की डूब कर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद दादी पीछे से वहां पहुंची। खेत की मेड़ पर लकड़ी का गट्ठर रखा था, लेकिन दोनों बालिकाएं गायब थीं। इस पर दादी ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद दोनों के शव गड्ढे में उतराते दिखे। बालिकाओं के शव उतराते देख दादी दहाड़ें मारकर रोने लगी।
शोर सुनकर आसपास और गांव के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों बालिकाओं के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। गड्ढे में डूबकर दो बालिकाओं की मौत होने से गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में भिनगा कोतवाली के प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि ईंट-भट्ठे के गड्ढे मेें डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed