फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two Shiva temples of Bhinga will be rejuvenated with the Vandan Yojana

Shravasti News: वंदन योजना से भिनगा के दो शिवालयों का होगा कायाकल्प

Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two Shiva temples of Bhinga will be rejuvenated with the Vandan Yojana
​भिनगा ​स्थित मुंडा ​शिवाला मंदिर क निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार की वंदन योजना से भिनगा नगर के दो प्राचीन शिवालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। डीएम के माध्यम से नगर पालिका परिषद भिनगा ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। पैसा मिलते ही इन दोनों शिवालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्राचीन धरोहरों को संजोने व उन्हें सुरक्षित तथा संरक्षित कराने के लिए सरकार वंदन योजना चला रही है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका परिषद भिनगा से प्राचीन स्थलों को चिह्नित कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में नगर पालिका की ओर से दहाना सिनेमा हॉल के पीछे स्थित प्राचीन मुंडा शिवालय व मोहल्ला बंदरहा स्थित प्राचीन मंदिर का प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा था। इसके बाद डीएम ने इन दोनों ही शिवालयों का मौका मुआयना किया। ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा गया है। उन्हीं के माध्यम से शासन को भेजा गया है। पैसा मिलते ही दोनों शिवालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed