फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   two people korona infected in sravasti

श्रावस्ती में दो लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 11 Dec 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
two people korona infected in sravasti
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1228 पहुंच गई है। वहीं दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1184 पहुंच गई। जबकि अब तक 17 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय कोरोना के 27 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें गिलौला के कुर्बेनी व धर्मपुर निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed