{"_id":"6910e50a8ddc842c10075007","slug":"two-people-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115525-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सड़क हादसों में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सड़क हादसों में दो घायल
Mon, 10 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। बालक को बहराइच मेडिकल कॉलेज व बालिका को इकौना सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर निवासी गोपी (32) शनिवार रात बाइक से बहराइच की ओर जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर चौराहे के निकट सामने से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने गोपी की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस से उनको इकौना सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उधर, इकौना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा निवासी राजेश कुमार की नौ वर्षीय पुत्री अंबिका रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी विशेश्वरगंज-इकौना मार्ग पर इकौना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बालिका को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने निजी वाहन से बालिका को इकौना सीएचसी पहुंचाया। बाइक चालक मौके से भा गया।