{"_id":"5f81e5d08ebc3e9bc73444a8","slug":"two-people-found-corona-infected-in-shravasti-eight-became-healthy-srawasti-news-lko5445772192","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में दो लोग मिले कोरोना संक्रमित, आठ हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में दो लोग मिले कोरोना संक्रमित, आठ हुए स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण की रफ्तार शनिवार को धीमी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले, वहीं आठ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही मोहल्लेवासियों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जमुनहा के लाहोर व नरयनापुर जोगिया गांव में एक एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। शनिवार को आठ लोग स्वस्थ भी हुए।
इनमें गिलौला बाजार निवासी दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी, मल्हीपुर थाने में तैनात तीन पुलिस कर्मी सहित हरिहरपुररानी के परसा डेहरिया निवासी एक व जमुनहा के पिपरहवा निवासी एक व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक 50943 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
इनमें से 35543 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 1020 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 56 एक्टिव केस हैं। वहीं 24 कंटेनमेंट जोन भी सक्रिय हैं। वहीं सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने लोगों से अपील की हैं कि कोरोना से बचने के लिए लोग बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।