फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two more corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में मिले दो और कोरोना संक्रमित

Sat, 06 Jun 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Two more corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले के गिलौला क्षेत्र में दो और प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन

गिलौला विकास क्षेत्र का दादौली गांव पहले ही हॉटस्पॉट बना है। यहां 20 लोग मुंबई से व एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश से लौटा था। इनमें से 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दस अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

इसमें से शनिवार को आई रिपोर्ट में एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। इसके साथ मुंबई से लौटे क्षेत्र के ही ग्राम खड़ेला में एक प्रवासी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद गांव पहुंची स्वस्थ टीम ने दोनों संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस से कोविड लेवल वन चिकित्सालय भंगहा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि ददौली गांव पहले से ही सीज किया जा चुका है। वहीं शनिवार को खड़ेला गांव को भी हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सीज कर दिया गया है। शनिवार को मिले दो संक्रमितों के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed