{"_id":"5d5439dd8ebc3e6cb370e734","slug":"two-labour-died-srawasti-news-lko476326460","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर से टकरा कर दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर से टकरा कर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती। पिकअप पर बैठ कर मंगलवार देर शाम बहराइच से वापस घर लौट रहे दो मजदूर भिनगा रेंजरी स्थित बैरियर से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल होने के चलते उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुरवा निवासी चिरौजी लाल पुत्र रामगोपाल व रमेश कुमार पुत्र रघुवर पिकअप वाहन पर गल्ला लादने का काम करते थे। मंगलवार को दोनों एक पिकअप पर गल्ला लाद कर बहराइच गए थे। जहां से देर शाम को वह वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों पिकअप के ऊपर बैठे थे।
जैसे ही पिकप भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित वन कार्यालय भिनगा पहुंचा, तभी रेंजरी के सामने लगे वन बैरियर से चिरौजी लाल व रमेश टकरा गए। इससे दोनों को गंभीर चोट आई। पिकअप चालक दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
चिरौंजी लाल व रमेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बहराइच पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह बताते हैं कि यदि परिवारीजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।