फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two killed in accidents, one critical

Shravasti News: हादसों में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 15 Nov 2025 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, one critical
बहराइच मेडिकल कॉलेज में विलखते परिजन। - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में विलखते परिजन।
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई में बृहस्पतिवार देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में लखनऊ निवासी मीडियाकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके के मैथापुर निवासी मीडियाकर्मी रवि द्विवेदी (32) बहराइच के दरगाह इलाके के अशरफा स्थित ससुराल में रहते थे। बृहस्पतिवार शाम वो किसी काम से रत्नापुर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-भिनगा फोरलेन मार्ग पर सोनवा के मोहरानिया गांव के पास उनकी बाइक में कंबाइन मशीन की टक्कर लग गई। राहगीरों के मुताबिक कंबाइन मशीन चालक धान काटने के बाद अचानक खेत से सड़क पर आ गया और टक्कर हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने रवि को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रवि ससुराल में नूडल्स का कार्य करते थे और पेशे से पत्रकार भी थे। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक
सोनवा इलाके की ग्राम पंचायत रामगढ़ी निवासी राम निवास (35) की दादी की बीते दिनों मौत हो गई थी। राम निवास बृहस्पतिवार को गांव निवासी दोस्त संतोष (32) के साथ रिश्तेदारों को शांतिभोज का कार्ड बांट रहे थे। इस दौरान बहराइच-भिनगा फोरलेन मार्ग पर कोतवाली भिनगा के भंगहा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया, जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। राम निवास का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed