{"_id":"5ec555708ebc3e90a55e51d8","slug":"two-corona-positive-found-in-shravasti-srawasti-news-lko5224313159","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में मिले दो कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में मिले दो कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुंबई से वापस लौटे जमुनहा व सिरसिया क्षेत्र के दो प्रवासी मजदूर की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों मरीज 12 मई को ट्रक से घर वापस आये थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया था।
इसी के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 24 पहुंच गयी। इसमें से एक कि मौत हो चुकी है, जबकि तीन ठीक होकर वापस घर आ चुके है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में जमुनहा व सिरसिया के एक एक प्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
दोनों प्रवासी मजदूर 12 मई को मुंबई के अलग अलग स्थानों से ट्रक पर सवार होकर आये थे। यहां आते ही स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया था।
विज्ञापन
इसी के बाद 12 मई को दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि दोनों मरीजों के साथ आये दो मजदूरों में कोरोना की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।
सभी मजदूरों को एल वन अस्पताल भेजा जा रहा है। इसी के साथ पूरे सेंटर को सैनिटराइज कराया जा रहा है। इन दोनों के संक्रमित होने के साथ ही जिले में कुल 24 लोग कोरोना से पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से तीन ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक कि मौत हो चुकी है। अन्य सभी का इलाज चल रहा है।