{"_id":"5d62cc028ebc3e93d0283068","slug":"two-children-died-one-injured-after-wall-collapses-srawasti-news-lko478000756","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
श्रावस्ती में गिरी दीवार, जिससे दो बच्चों की हो गई मौत।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के राजावीरपुर गौंड़रा गांव में शनिवार की रात जन्माष्टमी पूजा का प्रसाद लेकर लौट रहे बच्चों पर ईंट व गारे से बनी दीवार अचानक गिर गई। इससे दीवार के मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिए।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के राजावीरपुर गौंड़रा गांव में शनिवार की शाम कुछ बच्चे गांव स्थित मंदिर से जन्माष्टमी का प्रसाद लेने गए थे। रात में मंदिर से बच्चे प्रसाद लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लाल बहादुर के घर की ईंट और गारे से बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
इससे दीवार के मलबे में अनिल (6) पुत्र भवने, संजू (10) पुत्री भवने व चांदनी (6) पुत्री निर्मोही दब गए। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। इसमें अनिल और चांदनी की मौत हो गई, जबकि संजू घायल हो गई। आनन-फानन में परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुंचे और जांच की। परिवारीजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिए।
वहीं, इस संबंध में भिनगा थाना प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मौके पर गया था। दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हुई है। एक बच्ची घायल है, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
परिवारीजन पोस्टमार्टम से इनकार कर रहे थे, इसलिए पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों को सौंप दिए गए हैं। दो बच्चों की अचानक मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।