फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   two arrested with 96 gm amphetamine

Shravasti News: 95 ग्राम एंफेटेमिन के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 03 Mar 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
two arrested with 96 gm amphetamine
इकौना (श्रावस्ती)। जांच के दौरान न्यू मार्डन थाना पुलिस ने 95 ग्राम एंफेटेमिन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। मरवटिया नहर पुल के पास पकड़े गए अभियुक्त इसे कहीं बाहर से खरीद कर ला रहे थे। इस पाउडर का उपयोग नशे के साथ मानसिक रोगियों के इलाज में किया जाता है। नशे के लिए दवा व अन्य पदार्थों की तस्करी आम है। लेकिन नशे के लिए दवा में उपयोग हाने वाले खास प्रकार का पाउडर पहली बार पुलिस ने पकड़ा है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी प्राची सिंह ने बताया कि नवीन मार्डन थाना पुलिस गुरुवार देर रात क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इस दौरान मरवटिया नहर पुलिया के पास दो अभियुक्त पकड़े गए हैं। जांच के दौरान एक के पास से 45 ग्राम व एक के पास से 50 ग्राम नशीला सफेद पाउडर बरामद किया गया है। जांच के दौरान यह पदार्थ एंफेटामाइन है। जिसका उपयोग मनोवैज्ञानिक चिकित्सा में प्रयोग होने वाली दवा बनाने के साथ नशे के लिए किया जाता है। बाजार में 95 ग्राम पाउडर की कीमत करीब बीस लाख रुपये हैं। पकड़े गए अभियुक्त रामकरन चौधरी निवासी राजगढ़ गुलहरिया व सतीश कुमार शुक्ला निवासी लखाही दाखिला कल्याणपुर के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


तस्करी का नया रास्ता
अभी तक नेपाल के रास्ते जिले में चरस व अन्य मादक पदार्थ आता था। लेकिन चीन के साथ रिश्ते तल्ख होने के बाद दवा बनाने में उपयोग होने वाले कंपोनेंट की तस्करी नेपाल के रास्ते भारत में हो रही है। इसका कारण है कि नेपाल या फिर यू्क्रेन से दवा के मुख्य कंपोनेंट की तस्करी होने पर 200-250 प्रतिशत तक ट्रेड टैक्स देना पड़ता है। लेकिन यह नेपाल के रासते आसानी से भारत पहुंच जाता है। इससे राजस्व का तो नुकसान होता है। साथ ही इस कंपोनेंट का उपयोग नशे के लिए किया जा रहा है। पहली बार जिले में इस तरह का कंपोनेंट पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed