फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tuberculosis is also spreading in children, number increased in five years

श्रावस्ती: बच्चों में भी फैल रहा क्षय रोग, पांच वर्षों में संख्या बढ़ी

Mon, 20 Feb 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 20 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tuberculosis is also spreading in children, number increased in five years
श्रावस्ती। तराई वाले क्षेत्र में क्षय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। विगत वर्ष जिले में 1974 मरीज चिन्हित किए गए थे। इसमें बच्चों की संख्या 128 तो महिलाओं की 707 दर्ज की गई थी। क्षय रोग का मुख्य कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी व संक्रमण बताया जा रहा है। जिले की जनसंख्या लगभग बारह लाख है। विगत पांच वर्षों से क्षय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्ष 2018 में चिकित्सालय में इलाज करवाने आए क्षय रोगियों की संख्या 1241 थी। वहीं निजी में 21 लोगो ने इलाज कराया था। जबकि 2022 में 1936 मरीजों ने सरकारी संस्थानों में इलाज कराया और निजी में 38 मरीजों ने। इन मरीजों में बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है। जो चिंताजनक है। वर्ष 2018 में 82 बच्चे क्षय रोग से ग्रसित थे। लेकिन 2022 में इनकी संख्या 128 हो गई। वहीं पुरुषों की संख्या 1139 तो महिलाओं की संख्या 707 है। इनका इलाज क्षय रोग विभाग में चल रहा है। रूटीन जांच के दौरान चिह्नित हुए थे।
विज्ञापन


चिह्नित किए गए क्षय रोगी
वर्ष सरकारी निजी
2018 1241 21
2019 1503 08
2020 1085 07
2021 1633 16
2022 1936 38
बाक्स में-
बच्चों में भी बढ़ा क्षय रोग
वर्ष बच्चे पुरुष महिला
2018 82 789 391
2019 101 937 472
2020 63 665 344
2021 82 1025 542
2022 128 1139 707

क्षय रोग का मुख्य कारण कुपोषण के चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आना है। इसलिए बच्चे भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हें।
क्षय रोग का प्रसार चिंताजनक है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा जांच कराकर क्षय रोगियों की तलाश की जा रही है। ताकि उनका समय रहते इलाज हो सके। इसके साथ ही आम लोगों से अपील है कि चिन्हित क्षय रोगियों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने में सहयोग दें। ताकि क्षय रोग को समाप्त किया जा सके। - डाॅ. संत कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed