{"_id":"640e1f31e1346c1def09e974","slug":"truck-carrying-rice-overturned-in-canal-srawasti-news-c-13-1-124621-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चावल लेकर जा रहा ट्रक नहर में पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चावल लेकर जा रहा ट्रक नहर में पलटा
Mon, 13 Mar 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी स्थित मॉडर्न एग्रो राइस मिल से चावल लेकर रविवार को चालक रविशंकर यादव भिनगा गोदाम जा रहा था। वह ट्रक लेकर मल्हीपुर बहराइच मार्ग स्थित भेसरी गांव के पास से सोनवा स्टोर जा रहा था। जैसे ही वह सोनवा थाना क्षेत्र स्थित सरयू नहर गेट के पास मुड़ने लगा तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर ददौरा रजबहा में पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक चालक को बाहर निकला। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने डायल 112 पीआरवी से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन