{"_id":"6a46b3b4fff334ef08095540","slug":"tree-plantation-will-strengthen-the-districts-environmental-protection-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121333-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पौधरोपण से मजबूत होगी जिले की पर्यावरण सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पौधरोपण से मजबूत होगी जिले की पर्यावरण सुरक्षा
Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर गांव में पौधरोपण करते जिलापंचायत सदस्य व अन्य।-
श्रावस्ती/तुलसीपुर। जिले के पर्यावरण सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभाग की ओर वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विभागों की ओर से कुल 42,54,800 पौधों के रोपे जाएंगे। इनमें से 18.64 लाख पौधे वन विभाग व 23.90 लाख पौधे अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे। बुधवार को मिर्जापुर क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर फलदार वृक्षों के पौध को रोपित किया गया।
लगातार हो रहे वन दोहन से वन क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वन विभाग की ओर से वन महोत्सव मनाया जा रहा है। डीएफओ धनराज मीणा ने बताया कि इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण व रोपित पौध की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही सात जुलाई तक ब्लॉकस्तर पर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर आम की पौध का वितरण भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में हरदत्तनगर वन क्षेत्र में ग्राम मिर्जापुर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य विशंभर श्रीवास्तव ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही अन्य लोगों से भी पौधरोपण करने की अपील की। जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में भी शिक्षक व विद्यार्थियों ने पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिनारायण सिंह, वन दरोगा अजय कुमार कश्यप, मोहम्मद तौफीक खान, प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।