फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Traffic rules told to teachers

शिक्षकों को बताए यातायात नियम

Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic rules told to teachers
श्रावस्ती। लगातार बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत छात्र छात्राओं को यातायात नियम व संकेतों की जानकारी देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को जूनियर हाईस्कूल भिनगा में शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मौजूद शिक्षक व शिक्षिकाओं को यातायात नियमों व संकेतों की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जूनियर हाईस्कूल भिनगा में जिले के सभी विकास खंडों के शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मौजूद शिक्षकों को यात्रीकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दुर्घटना से होने वाले नुकसान को कम करने, यातायात संकेतों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा के शिक्षक राम नगीना यादव, राजवर्धन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव प्रधान शिक्षक मछरिहवा, अनिरुद्ध शुक्ल कनिष्ठ सहायक, अशोक कुमार पाठक प्रधान शिक्षक भिनगा ने शिक्षकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर डॉ. वीके गौरव, मुनव्वर मिर्जा सहित सभी विकास खंडों से आए परिषदीय शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed