{"_id":"5eff52838ebc3e431428af3b","slug":"traffic-not-stopping-in-containment-zone-srawasti-news-lko528996342","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में नहीं रुक रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में नहीं रुक रहा आवागमन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण के बाद भिनगा नगर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इस जोन में कोई आ जा न सके, इसके लिए बांस बल्ली लगाकर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके बाद भी लोग नियमों को ताक पर रख कर बांस बल्लियों को खोल इलाके से बाहर आ जा रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
श्रावस्ती में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व यह संक्रमण केवल प्रवासी मजदूरों में देखने को मिलता था, लेकिन अब वह लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं जो कई महीनों से नगर के बाहर गए ही नहीं। लगातार भिनगा में संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे नगर को स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था।
इसी के बाद सभी प्रमुख मार्गों पर बल्ली लगाकर आवागमन रोक दिया गया था, ताकि आम लोगों में संक्रमण न फैल सके। वहीं कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोग कोरोना प्रोटोकाल को नहीं मान रहे हैं। वह लगातार सुरक्षा के लिए लगी बांस बल्लियों को कोल कर यात्राएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते संक्रमण आम लोगों में भी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे ही शुक्रवार को भी देखने को मिला जब मंगलभट्टा के निकट व नई बाजार में लोग पुलिस की ओर से बांधी गई बल्लियों को खोल कर मोटर साइकिल निकालते देखे गए। यहां से लोग कई क्षेत्रों में भ्रमण कर फिर से घर भी लौट रहे हैं।
कई जगह पुलिस से उलझते दिखे लोग
कोरोना संक्रमण को अभी भी लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसीलिए कंटेनमेंट जोन में जाने के लिए लोग सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भिनगा में देखने को मिला। जब बैंक कर्मचारी कंटेनमेंट जोन में जाने का प्रयास करने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे रोक दिया। जिसके चलते बैंक कर्मी पुलिस से उलझ गया। काफी देर विवाद के बाद पुलिस ने बैंक कर्मी को कोतवाली पहुंचाया। इसी तरह कई स्थानों पर देखने को मिला जहां लोग कंटेनमेंट जोन में जाने के लिए सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से उलझते दिखाई पड़े।
बैंक कर्मी ही नहीं बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो कंटेनमेंट जोन में जाने का प्रयास करते हैं। उन्हें कोविड 19 की गंभीरता के बारे में जानकारी देते हुए उनसे अनुरोध किया जाता है, कि वह ऐसा न करें। इससे उनके परिवार के साथ ही उनके जीवन कर खतरा हो सकता है। - दद्दन सिंह, कोतवाली प्रभारी भिनगा