{"_id":"5f85e2158ebc3e9bbe713300","slug":"traders-raised-the-issue-of-electricity-interest-and-road-tax-srawasti-news-lko5450922144","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने उठाया बिजली ब्याज व रोड टैक्स का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने उठाया बिजली ब्याज व रोड टैक्स का मुद्दा
विज्ञापन
इकौना में बैठक करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकौना इकाई की बैठक मंगलवार को इकौना में जिला महामंत्री के आवास पर हुई। इसमें लॉकडाउन के दौरान भेजे गए बिजली का बिल माफ करने, बैंक लोन का ब्याज माफ करने व रोड टैक्स माफ करने की मांग हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मौजूद रहे।
लॉकडाउन के समय व्यापार को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर इकौना व्यापार मंडल की एक बैठक संगठन के जिला महामंत्री अनिल नैय्यर के आवास पर इकौना नगर अध्यक्ष कन्हैया कसौंधन की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहाकि एक तरफ लॉकडाउन के कारण व्यापार जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं जीएसटी कमिश्नर की तरफ से एसआईबी छापे डालकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापार मंडल इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार से मांग करती है कि तत्काल एसआईबी छापे को बंद किया जाए। लॉकडाउन में अपने व्यापार को बंद करके व्यापारियों ने सरकार का तनमन व धन सभी तरीकों से कदम कदम पर सहयोग किया। लेकिन सरकार अब व्यापारियों का ही उत्पीड़न करने में जुट गई है।
व्यापारियों का लॉकडाउन अवधि का बिजली बिल, बैंक लोन का व्याज व वाहनों के रोड टैक्स माफ कर देना चाहिए। साथ ही व्यापारियों को एसआईबी छापे के नाम पर परेशान किया जा रहा है उसे बंद किया जाए। व्यापार मंडल सरकार की इस कार्रवाई का डट कर विरोध करेगा। इसके लिए अगर सड़क पर उतरना पड़ेगा तो व्यापारी पीछे नही हटेगा। इस संबंध में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल की तरफ से सरकार को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन कुछ नही हुआ। व्यापारी नेता ने सरकार से मांग किया कि लॉकडाउन अवधि का बिजली बिल, सीसी लोन का ब्याज, वाहनों के रोड टैक्स, बीमा व मंडी शुल्क को माफ किया जाए। साथ ही टोल प्लाजा टैक्स को आधा किया जाए। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने के लिए सदस्यता शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला, आलम गीर, एहसान चौधरी, पवन गुप्ता, सनी सोनी, अमन जायसवाल व कटरा के रामकुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।