फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tractor collided with bike, sister died, brother injured

Shravasti News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बहन की मौत, भाई घायल

Wed, 14 Jun 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 14 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor collided with bike, sister died, brother injured
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहन को मोटर साइकिल पर बैठा कर फुलवरिया शाहपुर छोड़ने जा रहे बाइक सवार को मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित भेंसरी नहर पुल पर हुए इस हादसे में बाइक पर सवार बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर घायल भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मोटर साइकिल सहित ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित मृतक के परिवारीजनों व ग्रामीणों चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा कर प्रदर्शन भी किया। इसके करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे सीओ जमुनहा सतीश शर्मा ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझा बुझा कर स्थिति को संभाला। बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के अचरौरा निवासी ओमकार वर्मा (45) मंगलवार देर शाम अपनी बहन अर्चना देवी (40) को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



भेसरी गांव के पास स्थित सरयू नहर के पुल पर जमुनहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed